UP Police Constable Bharti 2023: बदल गया परीक्षा पैटर्न, पुलिस इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती

UP Police Constable Bharti 2023: दोस्तों, यदि आप भी उत्तर प्रदेश पुलिस के अन्तर्गत नौकरी का सपना देख रहें हैं तो ये आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी साबित होने वाली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस बार पुलिस इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होने जा रही है। जिसके इस खबर को सुनने के बाद से ही तैयारी कर रहें युवाओं के अंदर खुशी की लहर छा गई है।

UP Police Constable Bharti 2023
UP Police Constable Bharti 2023

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से यूपी पुलिस में 52699 पदों पर सिपाहियों की भर्ती की जाएगी। जिसमें से 41811 पद नागरिक पुलिस सिपाही, 8540 पद पीएसी सिपाही, 1007 पद फायरमैन तता 1341 पद उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लिए होंगे। आइये आपको इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी देते है कि क्या होगा परीक्षा पैटर्न तथा फिजिकल कैसा होगा इस बार का, पूरी पोस्ट को अंत तक पढ़े।

UP Police Constable Bharti 2023

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से इस भर्ती को लेकर के काफी सारी अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन अब इसका रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में इसे आधिकारिक अपडेट के जरिए बताया है कि जल्द ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन आपको देखने को मिल जाएगा। बोर्ड ने ये साफ कहा है कि ये भर्ती जुलाई 2024 के पहले पूरी तरह से करा ली जाएगी।

इस भर्ती को कराने के लिए पहले टेंडर TCS यानि की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस ने कराने के लिए कहा था लेकिन बाद में फिर इसे रद्द कर दिया गया था। लेकिन दोबारा से दो अलग एजेंसियों ने इसे सम्पूर्ण कराने का निर्णय लिया है। इस भर्ती का अभी ऑफिशियल नोटिस नहीं आया है जैसै ही बोर्ड की तरफ से कोई अपडेट दिया जाता है आपको सबसे पहले इस बारे में बताया जाएगा।