NEWS

Hindu Temple In Other Countries: भारत के बाहर है ये सबसे खूबसूरत मंदिर, देखें अभी

Hindu Temple In Other Countries:

Hindu Temple In Other Countries: हमारे देश भारत में आस्था को लेकर के बहुत से लोगों की राय अलग-अलग है, लेकिन बहुत से लोग है जो कि कम से कम अभी आस्था में विश्वास रखते हैं। हमारे देश में बहुत से देवी-देवताओं के बहुत से खूबसूरत मंदिर है, लेकिन क्या आपको पता है कि अन्य देशों में भी बेहद ही खूबसूरत मंदिर है जो कि कई हजार साल पुराने है। इन मंदिरों की खूबसूरती देखकर आपका भी मन करेंगा की एक बार अपनी जिंदगी में इन मंदिरोें को देखना है। आइये आपको इन मंदिरों के बारें में विस्तार से बताते हैं।

मुन्नेस्वरम मंदिर (श्रीलंका)

श्रीलंका में एक गांव है जिसका नाम है मुन्नेस्वर और यहीं है मुन्नेस्वरम मंदिर। इस मंदिर में भगवान शिव और मां काली की मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर में 5 और मंदिर है, जो कि इसे और खूबसूरत और बड़ा बनाते हैं।

अंकोरवाट मंदिर ( कंबोडिया )

कंबोडिया में स्थित इस मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ये दुनिया में सबसे बड़ा हिंदु मंदिर जिसे 12वीं सदी में राजा सूर्यवर्मन ने बनवाया था। अगर आपने ये मंदिर नहीं देखा तो क्या देखा।

मुरूगन मंदिर ( आस्ट्रेलिया )

इस मंदिर के बारे में तो शायद ही आपने सुना होगा। ये मंदिर आस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में मौजूद है जो कि मुरूगन भगवान पर बनाया गया है। आस्ट्रेलिया में ये सबसे खूबसूरत हिंदू मंदिर है।

पशुपतिनाथ मंदिर ( नेपाल )

काठमांडू में स्थित ये भगवान पशुपति नाथ का मंदिर है। सबसे प्राचीन मंदिरों में इस मंदिर को गिना जाता है। इस मंदिर को यूनेस्कों ने अपने विश्व विरासत स्थलों की सूची में दर्ज किया है। यहां भगवान शिव की पूजा होती है।

प्रम्बाबन मंदिर ( इंडोनेशिया )

इंडोनेशिया में मौजूद ये सबसे लोकप्रिय मंदिर है। जो कि 9वीं शताब्दी में बनाया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मंदिर सिर्फ इंडोनेशिया का ही नहीं दक्षिण एशिया का भी बहुत बड़ा मंदिर है। इसे भी यूनेस्कों ने विश्व विरासत की सूची में शामिल किया हुआ है।

सागर शिव मंदिर ( मॉरीशस )

मॉरीशस में बड़ी संख्या में हिंदू लोग रहते है। यहीं पर एक लोकप्रिय और खूबसूरत शिव मंदिर है, जो कि 2007 में स्थापित किया गया था। इस मंदिर में भगवान शिव की एक 108 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमा है।

दोस्तों ये थे वो मंदिर जो कि देखने में काफी खूबसूरत हैं और अपने साथ कई सारे इतिहास लिये है। कैसी लगी आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी हमें जरूर बताएं।

author-avatar

About Sejal Kumari

Hi, My Name is Sejal Kumar Am Providing Best Latest NEWS Content in Hindi Languages I Have 4 Years Experience in This Field.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *