Indians Banned in India: भारत की ऐसी 5 जगहें जाना भारतीयों का जाना ही प्रतिबंधित है, पूरी जानकारी

Indians Banned in India: हम एक ऐसे देश में रहते है जो कि पूरी तरह से स्वतंत्र है। एक भारतीय होने के नाते आप भारत में कही भी घूम सकते है, जा सकते है। लेकिन कैसा लगेगा अगर हम ये कहें कि भारतीय होकर भी आप अपने ही देश की कई जगहों पर प्रतिबंधित है। भारत में ऐसी कई जगहें है जहां पर आप भारतीय होते हुए भी नहीं जा सकते जबकि जो अपने देश के नहीं है वो वहां जा सकते है। आइये आपको इन जगहों के बारें में बतातें है और क्यों आप अपने ही देश में इन जगहों पर बैन है पूरी जानकारी हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बतातें है।

Only Foreigners Beach in Goa

 

गोवा में एक बीच जहां पर सिर्फ विदेशियों को जाने की अनुमति है। यहां पर ऐसे कई बीच हैं जहां पर सिर्फ विदेशियों को एंट्री मिलती है भारतीयों को नहीं। गोवा अपनी अर्थव्यवस्था के लिए पूरी तरह से पर्यटन पर निर्भर है। यहां सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक साल भर आते है। इन्ही कुछ बीचों पर भारतियों को पूरी तरह से बैन किया गया है।

North-Sentinal Iceland in Andaman-Nicobar

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक आईलैंड है जिसका नाम नार्थ सेंटिनल आइलैंड है, जहां पर भारतीयों का जाना बैन है। यहां पर सिर्फ भारतीय ही नहीं कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता है। ये द्वीप पूरी तरह से आदिवासी लोगों के लिए है।

Free Kasol Cafe in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में कसोल में एक फ्री कसोल कैफे बना हुआ है। यहां पर भी भारतीय पूरी तरह से बैन है। इस कैफे का संचालन इजराइल के लोग करते है। इनका कहना है कि ये सिर्फ अपने ही सदस्यों की सेवा करेंगे, इस पर बहुत बार विवाद भी हो चुका है। हालांकि विदेशी पर्यटक इससे ज्यादा प्रभावित है और अर्थव्यवस्था को देखते हुए सरकार इस मामले में ज्यादा नहीं बोलती है।

Red Lollipop Hostel In Chennai 

रेड लॉलीपाप हॉस्टल जो कि चेन्नई में स्थित है। यहां पर सिर्फ विदेशियों को एंट्री मिलती है, भारतीयों का यहां जाना प्रतिबंधित है। हॉस्टल भारतीय लोगों को किसी तरह की कोई सुविधा नहीं देता है। जो विदेशी पहली बार भारत आते है यहां उन्हीं पर्यटकों को बसेरा दिया जाता है।

UNO-IN Hotel in Benglore 

बंग्लुरू में स्थित इस होटल में भी भारतीय लोगों के जाने पर रोक लगी हुई है। इस होटल को साल 2012 में बनाया गया था। इस होटल में सिर्फ जापान के लोगो को एंट्री मिलती है। भारतीयों को इस होटल में जाने पर बैन लगा हुआ है।