RTO New Chalan Rule: हेलमेट पहने होने पर भी कटेगा चालान, अभी देखें कैसे बचना है

RTO New Chalan Rule: परिवहन विभाग ने परिवहन के नियमों में बदलाव करते हुए कुछ नये नियम लागू किये है। देश में दिन ब दिन वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसके चलते देश भर में परिवहन विभाग ने कुछ नये नियमों को जारी किया है। आइये आपको पूरी खबर इस पोस्ट के माध्यम से देते हैं ताकि आपका चालान न कट पाएं।

RTO New Rule 2023
RTO New Rule 2023

RTO New Chalan Rule 2023

यातायात विभाग ने बढ़ते रोड एक्सीडेंट को देखते हुए नया यातायात नियम लागू किया है। इस नियम को यातायात विभाग ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में लागू किया है, ताकि ये देखा जा सके कि नियम को लागू करने में कोई परेशानी तो नहीं है।

RTO द्वारा जारी किया गये इस नियम के अनुसार पहले दो पहिया वाहनों में वाहन चालक को हेलमेंट पहनना अनिवार्य था। इसी में अब एक और नया नियम जोड़ दिया गया है, कि दो पहिया वाहनों में पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी अब हेलमेंट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इस नियम के उल्लंघन यानि अगर पीछे बैठने वाले व्यक्ति ने हेलमेंट नहीं लगाया है तो दंडस्वरूप 1000 रूपये का चालान भरना पड़ेगा।

RTO New Bike Chalan Rule 2023

कानपुर में इस नियम का पालन करवाने के लिए प्रशासन ने सख्त निर्देश दिये है। यातायात के अनुसार रोड एक्सीडेंट में 10.65 % का इजाफा हुआ है तथा हादसों के तहत मरने वालों की संख्या 6.44 प्रतिशत बढ़ी है। जिसके चलते हुए यातायात विभाग ने ये कदम उठायें हैं। इन रोड एक्सीडेंट में पीछें बैठने वालों की संख्या ज्यादा है।

रोड एक्सीडेंट में पीछे बैठें व्यक्ति ज्यादा शिकार हुए है जिसके चलते यातायात विभाग ने ये नये नियम लागू किये हैं। इन रोड एक्सीडेंट में स्कूटी से सबसे ज्यादा मामलें आये है। धीरे-धीरे इस नियम को पूरे देश के हर एक शहर में लागू किया जायेगा। हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी आपको कैसी लगी हमें जरूर बताएं।