NEWS

2000 Note New Change: नोट बदलने का नया नियम जारी, देंखे क्यों लगी दूसरी नोटबंदी

2000 Note New Rule

2000 Note New Change: दोस्तों भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही ये घोषणा की कि 2000 रूपये के नोटों को वापस लिया जाएगा। ये नोटों के मामले में दूसरी नोटबंदी है देश में। बहुत से लोगों का कहना है कि ये भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है। आरबीआई ने 30 सितंबर के पहले इन नोटों को बैंक में जाकर बदलने की आखिरी तारीख निश्चित की है। एक बार में आप अधिकतम 20 हजार रूपये या फिर 2000 के 10 नोट ही बदल पाएंगे। साथ ही एक दिन में आप कई बार नोट को बदलवा सकते हैं।

2000 Note New Rule

2000 Note New Rule

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछली नोटबंदी भारत सरकार की तरफ से 8 नवंबर 2016 को की गई थी जिसके तहत सरकार ने 500 और 1000 रूपये के नोटों को बंद कर दिया था, जो कि देश में पहली नोटबंदी थी और अब ये दोबारा एक और नोटबंदी की गई है। आइये आपको बतातें हैं कि क्या जरूरत पड़ी जिसकी वजह से सरकार को दोबारा देश में नोटबंदी लानी पड़ी। पूरी जानकारी पोस्ट के माध्यम से हम आपको बतातें है।

Why Did Government take this decision?

इस नोट को पहली नोटबंदी के बाद चलाया गया था कि भ्रष्टाचार और काले धन पर चोट की जा सके तो ऐसा क्या हुआ कि दोबारा से सरकार ने नोटबंदी लागू कर दी। आरबीआई के मुताबिक 2000 के नोट धीरे-धीरे चलन से बाहर हो गये थे। आरबीआई के आंकड़ो के अनुसार 31 मार्च 2018  तक बाजार में कुल 6.73 लाख करोड़ रूपये के 2000 के नोट थे, जबकि 31 मार्च 2023 तक बाजार में कुल 3.62लाख करोड़ के 2000 के नोट थे। पहले जहां 2000 के नोटों का कुल 37.3 प्रतिशत था वहीं अब 10.8 प्रतिशत ही बचा है। जिसकी वजह से आरबीआई को ये फैसला लेना पड़ा।

New Rules of Change 2000 Rupee Note

इस फैसले की वजह से बहुत से लोगों को नोट को बदलने के नियमों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। तो आइये आपको बताते हैं कि नोट को बदलने के नये नियम क्या है। आरबीआई के अनुसार 2000 के नोट जो बाजार में है अभी 30 सितंबर 2023 तक वो पूरी तरह से वैध है तो यदि कोई आपसे ये नोट न लेने के लिए कहता है तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते है तथा नोट को बैंक में जाकर बदल भी सकते हैं।

  • नोट को बदलवाने में आपसे कोई अतिरिक्त शुल्क नही लिया जाएगा। बैंक में जाकर आप आसानी से अपने नोटो को बदल सकते है।
  • यदि आपके पास बैंक अकाउंट नहीं है तो भी आप इस नोट को बदल सकते हैं। इसके लिए बैंक खाता होना जरूरी नहीं है।
  • एक बार में 10 नोट ही बदले जाएंगे।
  • यह सुविधा बैंको द्वारा 30 सितंबर 2023 तक जारी रहेगी।
  • 20000 रूपये तक ही एक बार में बदलवाएं जा सकते हैं।
  • बैंक नियम के अनुसार आपको 50000 से अधिक जमा करने के लिए आपको अपनी पैन-आधार कार्ड दिखाना होगा।
  • ये जरूरी नहीं कि आप अपने ही ब्रांच के बैंक में इसे बदलवाए ,आप किसी भी बैंक में जाकर इन नोटों को बदल सकते हैं।
  • इसके लिए कोई फॉर्म या शुल्क नहीं देना है।
author-avatar

About Sejal Kumari

Hi, My Name is Sejal Kumar Am Providing Best Latest NEWS Content in Hindi Languages I Have 4 Years Experience in This Field.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *