Pan Card Big News : पैन कार्ड वालों को लगेगा 1000 जुर्माना बुरी खबर

Pan Card Big News : आये दिन सरकार पैन कार्ड और आधार कार्ड से जुड़े कुछ न कुछ नये नियम निकालती रहती है। क्योकि ये आपका अधिकार हैं और बहुत सी चीजों में इनकी जरूरत पड़ती रहती है। बैंक से पैसे निकालने हो या अपना कोई कागज आनलाइन करवाना हो या अन्य कामों के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड काफी जरूरी हो जाते है। इसके विषय में जो भी बदलाव होते रहते है, हम आपकों पोस्ट के माध्यम से उन बदलावों को बताने की पूरी कोशिश करते है। पैन कार्ड धारकों के लिए एक बुरी खबर जारी की गई है। कई लोगों को इस खबर के बारे में जानकारी नहीं है।  पैन कार्ड धारकों को अब अगले तीन महीने बाद से 1000 रूपये का चालान काटा जा सकता है। आइये इस विषय में थोड़ा विस्तार से देखतेहै।

Pan Card Big Update
Pan Card Big Update

Pan Card Big News

ये बदलाव सभी पैन कार्ड धारकों के लिए जानना बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि सरकार ने पहले 31 मार्च 2022 से 30 जून 2022 तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने के निर्देश जारी किये थे। और जिन्होने ऐसा नहीं किया था सरकार ने दंड स्वरूप 500 रूपये का चालान काटा था। ऐसा ही निर्देश एक बार फिर सरकार ने जारी किया है। यदि 31 मई 2023 तक आप अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नही कराते तो आपकी इस दी गई तारीख के बाद से 1000 का चालान भरना होगा। और तो और हो सकता है आपका पैन कार्ड भी बंद कर दिया जाए। आपकों इसके लिए सरकार ने 4 महीने का समय दिया है ताकि आप अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड आपस में लिंक करा ले और चालान से बचे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस निर्देश के बाद से अब तक कुल 61 करोड़ स्थायी खाता संख्या (PAN) में से लगभग 48 करोड़ को अबतक विशिष्ट पहचान संख्या ( AADHAR) आधार कार्ड से जोड़ा जा चुका है। और 31 मई के बाद से ऐसा न करने वालों को सरकार की तरफ से चालान का सामना करना पड़ सकता है। इसकी जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरपर्सन नितिन गुप्ता ने दी है। हाल में पेश किये गये बजट में भी निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया था कि सरकारी एजेंसियों की डिजिटल प्रणालियों में पैन कारोबार से जोड़कर एक पहचानकर्ता के रूप में इस्तेमाल करेगें।