Most Cursed Village: इस गांव के इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी अन्धे, पूरे गांव में हर कोई अंधा

Most Cursed Village: इस दुनिया में रहस्मयी और अजीबो-गरीब चीजों की कमी नहीं है। इस दुनिया में बहुत सी ऐसी चीजें है जिसके बारे में सुनकर के आपको यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी अजीबो-गरीब भरी दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां के हर लोग अंधे है।

Most Cursed Village in the world
Most Cursed Village in the world

इस गांव के बारे में सबसे अजीब बात है कि यहां के सिर्फ लोग ही नहीं, यहां के पशु-पक्षी तथा हर एक जानवर भी अन्धा है। आखिर क्या है इस गांव के पीछे का राज जो कि इस गांव में इतनी रहस्यमयी चीज है। इस गांव के पीछे का रहस्य तथा इस गांव में ऐसा क्यो है, आइये पूरी जानकारी इस गांव के बारे में हम आपको बतातें है।

Most Mysterious Village in the World

मेक्सिकों में स्थित इस गांव का नाम है टिल्टेपक। यहां पर रहने वाले सभी जीव-जानवर सब लोग पूरी तरह से अंधे है। सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, और शायद आपको विश्ववास भी न हो रहा होगा, लेकिन ये बात पूरी तरह से सच है। यहां पर रहने वाले प्रत्येक आदमी तथा जीव को कुछ नहीं दिखाई देता है।

इतना ही नहीं इस टिल्टेपक गांव में यदि कोई बच्चा पैदा होता है तो उसकी आंखे होती है, लेकिन कुछ दिनों में धीरे-धीरे से उसकी भी आंखों से दिखना कम हो जाता है और वो भी पूरी तरह से अंधा हो जाता है। इसके पीछे का रहस्य आइये आपको बताते हैं। इस गांव में जो जनजाति रहती है, उनका मानना है कि इस श्राप के पीछे यहां पर पाये जाने वाले पेड़ है। जिसे देखने के बाद हर कोई अंधा हो जाता है।

What is the Reason Behind this?

यहां के लोगों का कहना है कि यहां जो पेड़ है उनको देखने के बाद ऐसा होता है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि इस गांव में जहरीली मक्खियां पाई जाती है जिनके काटने के बाद इंसान अंधा हो जाता है। इस गांव के साथ इतना बड़ा श्राप लगा है कि यहां की सरकार इनकी मदद करने की कोशिश करती है, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं होता है। इन लोगों को दूसरी जगह रहने के लिए बोला गया लेकिन ये लोग कही दूसरी जगह की जलवायु को अपने शरीर से सहन ही नहीं कर पाते है।