Ladli Behna yojana : CM मोहन यादव द्वारा 5 बड़ी योजनाओ की घोषणा, लाडली बहना बनेगी लखपति बहना

Ladli Behna yojana : नमस्कार दोस्तों, आज हम मध्यप्रदेश की सभी लाडली बहनो के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। मध्य प्रदेश में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहनलाल यादव द्वारा किया गया हैं। जिसमें उन्होने प्रदेश की बहनो को एवं लाडली बहनो को बहुत सी बड़ी सौगात दी हैं। और इन पांच बड़ी योजनाओ का लाभ लाडली बहनो के साथ ही साथ लाडली लक्ष्मी बहना को भी दिया जाएगा। जिसके बारे में हम आज के इस आर्टिकल में इन सभी योजनाओ को बारीकी से समझेंगे।

Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna yojana

आपको बता दे विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश यात्रा के दौरान बहनो को गांव-गांव जाकर जागरुक किया जाएगा और सभी योजनाओ से जोड़ा जाएगा जिससे उनको इन योजनाओ का लाभ सही तारीके से मिल सकें। आपको बता दे हमारे देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी यानी कि सभी की गारंटी के उद्देश्य से मध्य प्रदेश में 16 दिसंबर से उज्जैन शहर से शुरु की गई विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश संकल्प यात्रा 26 जनवरी तक पूरे मध्य प्रदेश में चलेगी, जिसमें सभी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओ से अवगत कराया जाएगा। और साथ ही पूरे मध्य प्रदेश वाशियो को भी इसके बारे में बताया जाएगा।

PM Awas Yojana 2023: सिर्फ इन लोगो को मिलेंगे 1 लाख 20 हजार रुपए, पीएम आवास योजना की नई लिस्ट जारी

 CM मोहन यादव बड़ी घोषणा

विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र मोदी द्वारा बहुत सी योजनाओ को घोषित किया गया हैं। और साथ ही इन सभी 5 बड़ी घोषणाओ में सभी लोगो को जोड़ा जाएगा। तो चलिए जानते है क्या है वो 5 बड़ी घोषणाएं जो सरकार द्वारा कि गई हैं।

  • पात्र लाडली बहनो को आर्थिक सहायता एवं पक्का घर।
  • बीपीएल परिवार की बेटियों को KG से PG मुक्त शिक्षा।
  • पीएम उज्जवला योजना बहनो को 450 रुपये में गैस सिलेंडर।
  • 15 लाख महिलाओ को कौशल प्रशिक्षण देकर लखपति बनाया जाएगा।
  • सभी 21 वर्ष की लाडली बहनो को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।

PM Mudra Loan Yojana 2024: सरकार देगी हर नागरिक को 10 लाख तक का लोन पढ़ें पूरी प्रक्रिया

पात्र लाडली बहनो को आर्थिक सहायता एवं पक्का घर

मध्य प्रदेश में पात्र लाडली बहनो को आर्थिक सहायता के साथ ही साथ उनके लिए पक्का घर बनवाने के लिए भी राशि सरकार देगी। जैसे की आपको पता होगा प्रतिमाह सरकार लाडली बहनो के लिए आर्थिक सहायता करती हैं उसी प्रकार से पक्का मकान भी बनवाकर देगी।

बीपीएल परिवार की बेटियों को KG से PG मुक्त शिक्षा 

आपको बता दे साथ ही बड़ी घोषणाओं में यह भी एक घोषणाए की हैं कि बीपिएल कार्ड धारी जितने भी मध्य प्रदेश में लाडली बहना हैं उन्हे इस योजना का लाभ दिया जाएगा उनकी बेटियों को KG से लेकर PG तक की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

पीएम उज्जवला योजना बहनो को 450 रुपये में गैस सिलेंडर

पीएम उज्जवला योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य में लाखो महिलाओ को 450 रुपये में घरेलू LPG गैस सिलेंडर का लाब दिया जाएगा। इस योजना की घोषणा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गरीब बहनो के लिए शुरु की गई थी और अब इस योजना को नए मुख्य मंत्री द्वारा लागू किया जाएगा।

15 लाख महिलाओ को लखपति बनाया जाएगा

आपको बता दे लखपति बहना योजना के तहत 15 लाख स्वसहायता समूह एवं कौशल प्रशिक्षण देकर बहनो को लखपति बनाया जाएगा। इसमें बहनो को विभिन्न कार्यो में शिक्षा प्राप्त कराई जाएगी। और साथ ही साथ विभिन्न विभागो में ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

 21 वर्ष की लाडली बहनो को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरु की गई 21 वर्ष की लाडली लक्ष्मियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। मतलब मध्य प्रदेश के लाखो बहनो को 2 लाख की राशि दी जाएगी। हालांकि यह राशि बहनो की उम्र के साथ ही साथ धीरें-धीरे दी जाएगी।