Home Guard Recruitment 2023: 8वीं पास के लिए निकली होमगार्ड की बंपर भर्ती, चयन, योग्यता जाने पूरी जानकारी

Home Guard Recruitment 2023: काफी समय से इस भर्ती को लिए उम्मीदवार तैयार बैठे थे। यदि आप भी झारखंड के निवासी हैं तो आप भी इस भर्ती का फायदा उठा सकते हैं। झारखंड होम डिफेंस कोर ने होमगार्ड के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आपको क्या क्या योग्यता और जरूरी दस्तावेज होने चाहिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे, साथ ही इसमें कैसे आवेदन करना है और चयन प्रक्रिया क्या रहने वाली है पूरी जानकारी देखिये विस्तार से।

Home Guard Big Vacancy 2023
Home Guard Big Vacancy 2023

Home Guard Vacancy 2023

आपको बता दें कि झारखंड होम डिफेंस कोर ने होमगार्ड के 3842 पदों के लिए आवेदन जारी किये हैं। यदि आप भी होमगार्ड के रूप में नौकरी चाहते हैं तो ये बहुत ही सुनहरा मौका हैं आपके लिए। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू की जाएगी और 9 मई 2023 तक आप इसमें आवेदन कर सकेंगे। इसमे आवेदन करने के लिए आप झारखंड होम डिफेंस कोर की आधिकारिक वेबसाइट jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। यदि आप इसके योग्य उम्मीदवार हैं तो आपको इसमें आवेदन जरूर करना चाहिए।

Age Range for Homeguard

इसमें आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष व अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रो के उम्मीदवारों को 7वीं कक्षा तथा शहरी क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।

Selection Process For Homeguard Post

इसमें आवेदन करने वाले को ये जरूर पता होना चाहिए कि इसमें अंतिम रूप से चयन किस प्रकार से किया जाएगा। झारखंड होमगार्ड के तहत उम्मीदवार का चयन शारीरिक परीक्षा, हिंदी परीक्षा और तकनीकी परीक्षा के बाद किया जायेगा। ये चरण पास करने के बाद ही आपका अंतिम रूप से चयन होगा, और आप एक होमगार्ड के रूप में चयनित हो पाएंगे।