Free GAS Cylinder : गरीब परिवार को 3 फ्री गैस सिलेण्डर सरकार का बडा ऐलान

Free Gas Cylinder : सरकार समय समय पर अपनी गरीब जनता के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं | इस बार भी अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए बहुत बड़ी खुसखबरी निकाल कर सामने आ रही हैं | जिसका लाभ लाखों अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलने वाला हैं | यह खुसखबरी गरीब जनता को उत्तराखंड सरकार ने दिया है | उत्तराखंड सरकार ने गरीब परिवारों के लिए अंत्योदय निशुल्क गैस योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस सिलिन्डर प्रदान करेगी | उत्तराखंड सरकार ने यह गरीब जनता के लिए बहुत अच्छा कदम उठाया है | आइए देखते हैं इस पोस्ट के माध्यम से की इस निशुल्क गैस सिलिन्डर की योजना का लाभ किन किन किन लोगों को मिलेगा |

Free-Gas-Cylinder
Free-Gas-Cylinder

                               अंत्योदय निशुल्क गैस योजना

 

उत्तखण्ड सरकार की तरफ से यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर और परेशान लोगों के लिए शुरू की है | उत्तराखंड सरकार अब निशुल्क राशन कार्ड के साथ साथ अब निशुल्क गैस सिलिन्डर भी वितरित करेगी | आपको बता दें की उत्तराखंड के मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैड़ी में बहुत सारी जन कल्याण की योजनाओ का शिलान्यास किया है | जिससे सभी प्रदेसवासियों को अब से सभी योजनाओ का लाभ मिलेगा | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 40 करोड़ 63 लाख की चार योजनाओं की शुरुआत की है | आपको बता दें की 53 करोड़ 65 लाख की नौ योजनाओं का शिलान्यास भी किया हैं | जिसमे से एक है अंत्योदय निशुल्क गैस योजना | उत्तराखंड की आम जनता को अबसे इन सारी योजना का लाभ मिलेगा | मंहगाई से जूझ रहे लोगों को इस योजना के माध्यम से अबसे निशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे |

आपको बता दें की अंत्योदय गैस सिलेंडर योजना के माध्यम से अब से साल मे तीन एलपीजी गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा | क्योंकि एलपीजी गैस सिलेंडर 1100 के पर मिल रहे हैं | और इन तीन गैस सिलेंडर मे उत्तराखंड सरकार सब्सिडी भी दे रही है | ऐसे मे सरकार इस अंत्योदय कार्ड धारकों को निशुल्क गैस सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे |