CBSE Board 10th 12th Result 2023: इस दिन घोषित होगा रिजल्ट, देखें पूरी जानकारी – Full Information

CBSE Board 10th 12th Result 2023: सीबीएसई के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE) बहुत ही जल्द 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। जिसको आप सभी छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर के आसानी से देख सकते हैं।

मिली रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अगले कुछ ही दिनों में अपना रिजल्ट जारी करने वाला है। आइये देखते हैं CBSE के परीक्षा परिणाम से जुड़ी सारी जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

CBSE Board Result Date Announce 2023
CBSE Board Result Date Announce 2023

CBSE Board 10th 12th Result 2023

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपने आधिकारिक फेसबुक पेज या ट्विटर अकाउंट के माध्यम से रिजल्ट की डेट कभी भी अनाउंस कर सकता है, तो आप लोग सीबीएसई के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स को जरूर देखते रहे। वैसै हम आपको रिजल्ट से जुड़ी सारी जानकारी दे रहें है।

सीबीएसई का रिजल्ट अगले कुछ ही दिनों में आने वाला है। जिसके चलते लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। आपको बता दें कि इस बार की सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा मेें कुल 38 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 21,86,940 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा जबकि 16,96,770 छात्रों ने 12 वीं की परीक्षा में भाग लिया था।

How to Check CBSE Board Result 2023

आपका रिजल्ट बहुत जल्द आने वाला है जिसके लिए आपको रिजल्ट कैसे देखना है ये पता होना चाहिए। नीचे आपको जानकारी दी जा रही जिसे आपको ध्यान से देखना है कि रिजल्ट कैसे चेक करना है –

  1. सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  2. एक होम पेज खुलेगा जिसमें 10वीं के परिणाम तथा 12वीं के परीक्षा परिणाम का लिंक मिलेगा, आपको उसमें क्लिक कर देना है।
  3. एक और नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना रोलनंबर और Date of Birth डालना है और सबमिट कर देना है।
  4. आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा।
  5. रिजल्ट को सबसे पहले आपको डाउनलोड कर लेना है तथा प्रिंटआउट ले लेना है ताकि बार बार न चेक करना पड़े।

जैसा कि आपको पता है कि 14 फरवरी से 21 मार्च के बीच सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा तथा 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल को समाप्त हुई थी। आपका रिजल्ट जैसे ही आता है आपको सबसे पहले हम अपडेट करेंगे। कैसी लगी आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी हमे जरूर बताएं।