NEWS

बजट के बाद गैस के दामों में बढ़ोत्तरी ? जाने LPG गैस सिलेंडर का नया दाम

Gas cylinder Price Today

LPG सिलेंडर नया दाम : एक दिन पहले केंद्रीय सरकार ने अपना बजट प्रस्तुत किया जिसके बाद से कई चीजों के दामो में काफी उतार – चढ़ाव देखने को मिला है। जिसकी वजह से गैस सिलेंडर के दामों में भी बदलाव देखने को मिला है। कांमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। कई शहरों में अब पहले के मुकाबले गैस सिलेंडर के दामों में काफी परिवर्तन पहले के मुकाबले देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस पोस्ट के माध्यम से की आपके शहर में क्या रहेगा LPG गैस सिलेंडर का दाम।

Gas cylinder Price Today

Gas cylinder Price Today

LPG Price Today

बजट के बाद देखा जाये तो काँमर्शियल LPG सिलेंडर जहां कोलकाता में 1870 रूपये का मिल रहा है वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1721 रूपये है। तो अगर चेन्नई की बात करें तो यह सिलेंडर 1917 रूपये का पड़ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बजट के दिन यानि एक फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के रेट दोबारा से तय किए गये हैं। जिसके बाद कुछ जगहों पर सिलेंडरों के नये दाम हो गये है। यदि तुलना की जाये पिछले साल के बजट के हिसाब से तो पिछले बार के बजट के बाद फरवरी महीने में सिलेंडर के दाम तीन बार बढ़ाये गये थे। चार फरवरी 2021 को एलपीजी सिलेंडर 25रू0 महंगा हो गया था। कुल चार बार में घरेलू गैस सिलेंडर 25रूपये तक महंगा हुआ था।

LPG गैस सिलेंडर दाम

देखा जाये तो आम आदमी पर महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिलती आ रही है। वहीं बात करें तो शुक्रवार को तेल कंपनियो ने घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की कीमतों को 50रूपये महंगा कर दिया है। इस तरह से घरेलू गैस सिलेंडर अब 1100 के पार हो गया है। बजट को लेकर लोगों में  काफी राय थी कि बजट के पेश होने के बाद रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कुछ राहत मिलेगी , लेकिन ऐसा नहीं हुआ ये लोगों पर महंगाई की एक और मार है। और आने वाले समय में भी रसोंई गैस सिलेंडर और सीएनजी के दामों में और भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

 

author-avatar

About Sejal Kumari

Hi, My Name is Sejal Kumar Am Providing Best Latest NEWS Content in Hindi Languages I Have 4 Years Experience in This Field.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *