NEWS

Expensive Dogs Breeds in India: भारत के सबसे महंगे 5 कुत्ते, खरीदने के लिए गुर्दा बेचना पड़ें

Most Expensive Dogs In India

Expensive Dogs Breeds in India: पूरी दुनिया में बहुत से लोग कई तरह के कुत्ते की नस्लों के शौकीन है, लेकिन पिछले कुछ सालों से भारत में भी विदेशी नस्ल के कुत्ते की खरीद बहुत बढ़ गई है। कुछ कुत्ते तो इतने महंगे है कि उन्हें खरीदने के पहले 10 बार सोचना पड़े। आइये आपको बतातें है कि भारत के वो सबसे महंगे कुत्तों के बारें में।

सबसे वफादार जानवरों में कुत्ते का नाम सबसे ऊपर आता है। गांव हो या शहर हर कोई कुत्ता पालने की सोचता है। कुछ कुत्ते इतने खतरनाक भी होते है जो कि आपको पलक झपकते ही मार भी सकते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन कुत्तों पर।

1. Red Nose Pitbull Terrier ( 75000 – 15लाख )

रेड नोज पिटबुल टेरियर भारत में मिलने वाली कुत्ते की सबसे महंगी नस्ल है। ये नस्ल इंग्लैण्ड और आयरलैंड से मगाई जाती है। इनका साइज तो मीडियम होता है लेकिन ये काफी पावरफुल होते है। भारत में इन कुत्ते की कीमत 75 हजार रूपये से लेकर के 15 लाख रूपये तक है। रेड नोज पिटबुल का वजन 16 से लेकर के 30 किलों तक का होता है।

2. English Mastiff ( 5 लाख – 10 लाख )

इंग्लिश मैस्टिफ नस्ल भी इंग्लैण्ड का है। इनका स्वभाव काफी अच्छा होता है, तथा ये दिखने में भी काफी अच्छे होते है। ये काफी शांत स्वभाव का होता है जिसकी वजह से सुरक्षा को लेकर के इस कुत्ते को ज्यादा वरीयता दी जाती है। भारत में इसकी कीमत 5लाख से 10 लाख है। इसका वजन 72.6किलों से लेकर के 104.3 किलों तक हो सकता है।

3. Tibetan Mastiff ( 2लाख – 50लाख )

नाम से ही पता चलता है कि ये नस्ल तिब्बत का ब्रीड है। ये बहादुर तो होते हैं लेकिन आक्रामक भी होते है। दो टिबेटन मैस्टिफ किसी शेर या बाघ से निपटने के लिए काफी है। इसकी कीमत भारत में 2 लाख से लेकर के 50 लाख रूपये तक की है। इनका वजन 34 से लेकर के 72.6 किलों तक होता है।

4. Alaskan Malamute ( 2लाख – 4लाख )

अलास्कन मैलाम्यूट्स कुत्ते की सबसे प्राचीन ब्रीड्स में से एक है। ये काफी ताकतवर होते है। इन कुत्तो को अलास्का में स्लेज खीचने और कार्गों को लोड करने के काम मे लाते है। भारत में इनकी कीमत 2से लेकर के 4लाख है। वजन 32 से 43 किलों तक होता है।

5. Akita Inu ( 1लाख – 50हजार )

यह नस्ल जापान की है। ये परिवार के लिए सबसे परफेक्ट कुत्ते होते है। काफी बड़े साइज में तथा सुन्दर भी होते है। इनकी कीमत 1लाख से लेकर के 50 हजार तक भारत में है। इनका वजन 45 से 50 किलों तक का होता है।

author-avatar

About Sejal Kumari

Hi, My Name is Sejal Kumar Am Providing Best Latest NEWS Content in Hindi Languages I Have 4 Years Experience in This Field.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *