NEWS

Top 5 Historical Caves of India: देखने के बाद जाने का करने लगेगा मन

Top 5 Historical Caves in India

Top 5 Historical Caves of India: आज आपको भारत की उन 5 प्राचीन और ऐतिहासिक गुफाओं के बारे में बताएंगे जिन्हे देखकर आपको यहां जाने का मन करने लगेगा। ये गुफाएं बहुत ही प्राचीन है और इनके बारे में आपने ज्यादा सुना भी नहीं होगा, लेकिन जब आप इनके बारे में जान जाएंगे तो पक्का है कि आपको एक बार यहां जाने का मन जरूर करेगा। तो आइये आपको बताते है इन गुफाओं के बारे में पूरी पोस्ट को अंत तक देखें।

Borra Kave

आन्ध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम जिले के अरकू घाटी के अनंतगिरी पहाड़ियों में ये गुफा स्थित है। ये गुफा प्रकृति की सबसे अद्भुत संरचनाओं में से एक है। साथ ही ये देश की सबसे बड़ी और प्राचीन गुफाओँ मे से एक मानी जाती है।

भीमबेटका गुफाएं

 

ये गुफा मध्य प्रदेश में मौजूद है। जो कि एक प्राकृतिक गैलरी की तरह हैं जो कि प्रागैतिहासिक काल से लेकर के मध्यकाल तक के चित्रों को संजोए हुए रखी है। इन गुफाओं को यूनेस्कों ने विश्व धरोहर की लिस्ट में रखा है। इस गुफा का नाम भीमबेटका इसलिए है कि ऐसा माना जाता है कि इस गुफा का संबंध महाभारत के भीम से है। इस गुफा की खोज 1958 में वी. एस. वाकणकर ने की थी।

बाघ गुफाएं

मध्य प्रदेश में विंध्याचल पर्वतमाला में बाघानी नदी के तट पर ये गुफा स्थित है। ये गुफाएं नौ रॉक कट चट्टानों का एक समूह है। ऐसा माना जाता है कि इन गुफाओं का निर्माण बौध्द भिक्षु दत्तक ने किया था। बाघ गुफाओं की खोज 1818 में डेंजर फील्ड ने की थी।

अमरनाथ गुफा

अमरनाथ गुफा जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से 135 किलोमीटर की दूरी पर लगभग 13000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस गुफा को भारत में सबसे ज्यादा धार्मिक महत्व दिया जाता है, तथा हर साल श्रध्दालु यहां पर दर्शन के लिए आते हैं।

बादामी गुफा

बादामी गुफाएं कर्नाटक राज्य में बागलकोट जिले में स्थित हैं। ये गुफा भारत की सबसे प्रसिध्द ऐतिहासिक गुफाओं में से एक हैं।कहावत है कि यहां चार गुफाएं स्थित हैं जिनमें से तीन हिन्दू धर्म से संबंधित हैं और एक जैन धर्म से।

इन गुफाओं को जीवन में एक बार आपको जरूर घूमना चाहिए तो कैसी लगी आपको हमारी ये पोस्ट हमें जरूर बताएँ ताकि हम ऐसी ही पोस्टों को ला सकें।

 

author-avatar

About Sejal Kumari

Hi, My Name is Sejal Kumar Am Providing Best Latest NEWS Content in Hindi Languages I Have 4 Years Experience in This Field.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *